RBI ने नए गोल्ड लोन नियम 2025 : LTV लिमिट , सोने का बिल , लिमिट और लोन की सच्चाई पूरी जानकारी हिंदी में।
WHAT IS LTV ?
LTV मतलब ; लोन तो वैल्यू यानी आपने जो सोना गिरवी रखा है , उसके मुकाबले आपको कितना लोन मिलेगा।
नया नियम
अब RBI ने तय किया है की LTV रेशो 75% से ज्यादा नहीं होगा।
- मतलब अगर आपके पास 1 लाख का सोना है , तो अब आपको उस पर सिर्फ 75000 तक का लोन ही मिलेगा।
पहले क्या होता था
कुछ कम्पनिया 1 लाख के सोने पर 1 लाख का ही लोन दे देती थी। इससे लोग जरुरत से ज्यादा लोन और बाद में चूका नहीं पते थे।
उदाहरण के लिए :
मान लो रमेश के पास 2 लाख का सोना हे। पहले उसे पूरा 2 लाख का लोन मिल जाता था। अब सिर्फ 1.5 लाख ही मिलेगा।
अधिकतम कितना सोना गिरवी रख सकते है।
- सोने के सिक्के : अधिकतम ५० ग्राम पर ही लोन मिलेगा।
- ज्वेलरी : अधिकतम १ किलो सोने पर लोन मिलेगा
- सोने के बिस्किट : सोने के बिस्किट पर लोन नह मिलेगा।
उदाहरण के लिए :
रमेश के पास 2 किलो सोना हे जिसमे एक किलो ज्वेलरी है , बाकि के सिक्के है । अब सिर्फ 1 किलो पे ही लोन मिल सकता है।
फ्रूफ ऑफ ओनरशिप – सोना आपका ही होना चाहिए
नया नियम :
अब आपको यह साबित करना होगा की सोना आपका ही है।
कैसे साबित करे
अगर ख़रीदा है : बिल दिखाए।
अगर गिफ्ट में मिला हैया पुश्तैनी है : बैंक को सेल्फ डिक्सलेरेशन देना होगा।
उदाहरण के लिए :
नीलम के पास उसकी दादी का गहना है। अब उसे बैंक को लिखित में बताना होगा की यह पश्तैनी गहना है।
सोने की वेल्यू कैसे तय होती ?
पहले
- कई बार कम्पनिया 18 कैरेट सोने को भी 22 या 24 कैरेट बताकर लोन जयदा दे देती थी।
- अब आपका सोना 22 कैरेट के बाजार भाव पर ही मूल्यांकन किया जायेगा इससे आपकी लोन लिमिट सिमित रहेगी। अगर सोना कम कैरेट का है तो उनकी कीमत कम मानी जाएगी।
फुल डिस्क्लोजर एग्रीमेंट
नया नियम
अब लोन लेने से पहले आपको यह सब जानकारी दी जाएगी :
- कितना वजन हे सोने का
- कैसा सोना है ?
- न चुकाने पर क्या होगा ?
- नीलामी की प्रक्रिया क्या होगी ?
इसका फायदा
अब बैंक आपकी मर्जी के बिना आपका सोना नीलामी नहीं कर सकेगा और पारदर्शिता बढ़ेगी।
नीलामी मुआवजा
- अगर ग्राहक पैसा नहीं चूका पाया , तो सोना नीलाम किया जाएगा।
- नीलामी की प्रक्रिया पारदर्शी होगी – अख़बार में सुचना देनी होगी।
- अगर बैंक के पास सोना ख़राब हुआ तो बैंक मरम्मत या भुगतान करेगा।
- देरी से वापसी पार 5000 प्रतिदिन मुआवजा देना होगा।
लोन का उपयोग कहा होगा – यूज़ मॉनिटरिंग
अब बैंक आपसे पूछेगा की आप लोन क्यों ले रहे है , और कहा खर्च करेंगे।
उदारहण के लिए :
राजू कहेगा – में यह लोन बेटी की शादी के लिए ले रहा हु। बैंक इस बात को दर्ज करेगा।
सोने का रख रखाव और वापसी
- केवल ब्रांच में ही सोना स्टोरेज होगा , जहा सुरक्षित लाकर होगा।
- लोन पूरा चुकाने के 7 दिन के अन्दर सोना वापस देना होगा।
- ग्राहक से लिखित सहमति ली जाएगी , अगर बैंक सोने की जाँच बाद में भी करना चाहे।
सोने की जाँच की प्रक्रिया
- एक जैसी प्रक्रिया हर ब्रांच में होनी चाहिए
- गहनों की शुद्धता , वजन , पत्थर की कैटोती आदि की जानकारी ग्राहक की दी जाए
- एक सर्टिफिकेट बनेगा – ग्राहक और बैंक दोनों उस पर साइन करेंगे
- भाषा में पारदर्शिता – ग्राहक की भाषा में समझाया जाए
अन्य निर्देशक
- हकमार्क सोने को प्राथमिकता मि
- लेगी
- जादातर लोन बैंक खाते में ही ट्रांसफर किये जाए
- नकद में भुगतान के लिए टेक्स नियमो का पालन करना होगा



